
दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में छापेमारी कर प्रतिबंधित चीनी मांझा (Chinese manjha) की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 68 रोल जब्त किए हैं. इनमें दो आरोपी सीलमपुर से और एक संगम विहार इलाके से पकड़ा गया है. दिल्ली सरकार ने 2017 और 2020 में इस जानलेवा मांझे पर रोक लगाई थी, इसके बावजूद इसकी अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी.
चाइनीज मांझे के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अलग-अलग छापेमारियों में कुल 68 रोल जब्त किए हैं. बरामद किया गया यह मांझा बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इससे हर साल कई लोगों और पक्षियों की जान चली जाती है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पहली छापेमारी सीलमपुर इलाके में हुई, जहां पुलिस टीम ने डीडीए फ्लैट्स के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी.
पकड़े गए तीन आरोपी
जांच के दौरान आशु (22) और उसका साथी इमरान प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए पकड़े गए. तलाशी में उनके पास से 18 रोल जब्त किए गए. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
दूसरी छापेमारी संगम विहार के वजीराबाद क्षेत्र में की गई. यहां स्ट्रीट नंबर-5 में एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने मोहम्मद साकिब (35) को गिरफ्तार किया. उसकी दुकान से 50 रोल चीनी मांझा बरामद हुआ. साकिब के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुल 68 रोल जब्त किए गए हैं और अब यह जांच की जा रही है कि आखिर यह खेप कहां से लाई गई थी और क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए थे. अधिकारियों के मुताबिक चीनी मांझा दिल्ली सरकार द्वारा साल 2017 और 2020 में जारी अधिसूचनाओं के तहत प्रतिबंधित है. इसके बावजूद इसकी अवैध बिक्री कई इलाकों में धड़ल्ले से हो रही थी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








