
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.72%, यूपी में पिछले 1 हफ्ते में 141% केस बढ़े... कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता
AajTak
दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के 501 केस मिले हैं. इसी के साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.72% तक पहुंच गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 6492 टेस्ट किए गए थे. जबकि रविवार को 517 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. दिल्ली में सोमवार को 501 नए कोरोना केस मिले. इसे कोरोना की चौथी लहर का भी संकेत माना जा रहा है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 7.72% हो गया है. इतना ही नहीं यूपी में भी पिछले हफ्ते की तुलना में कोरोना के 141% केस बढ़े हैं. आईए जानते हैं कि देश में कोरोना वायरस के कहां क्या हाल हैं...
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 501 केस
दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के 501 केस मिले हैं. इसी के साथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.72% तक पहुंच गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 6492 टेस्ट किए गए थे. इसके बावजूद 501 लोग पॉजिटिव मिले हैं. जबकि रविवार को 517 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कोरोना के 1188 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं. दिल्ली में अभी कोरोना के डेडिकेटिड हॉस्पिटल में 9735 बेड खाली हैं. जबकि 875 कोविड सेंटर्स हैं. इसके अलावा, कोविड के 136 हेल्थ सेंटर्स भी एक्टिव मोड में हैं.
यह भी पढ़ें - Corona India: कोरोना की चौथी लहर पर क्या बोले IIT प्रोफेसर? दो बार की है सटीक भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते की तुलना में केस बढ़े
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. यहां पिछले 24 घंटे (सोमवार) को 115 नए केस आए हैं. सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्ध नगर में मिले. यहां 65 केस मिले हैं. वहीं, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव केस मिले. यूपी में पिछले हफ्ते में 224 केस मिले थे. इस हफ्ते 540 केस मिले. यानी पिछले हफ्ते की तुलना में 141% केस बढ़े हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









