
दिल्ली में पालतू डॉग का रजिस्ट्रेशन जरूरी, MCD ने कहा- लापरवाही की तो होगा एक्शन
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में पालतू डॉग के हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में MCD ने कहा है कि लोग अपने पालतू डॉग का रजिस्ट्रेशन करवा लें. अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली नगर अधिनियम 1957 की धारा 399 के तहत सभी पालतू डॉग्स का नगर निगम में पंजीकरण करना अनिवार्य है. इस धारा के तहत पब्लिक प्लेस पर कुत्ते को पकड़ा जा सकता है.
दिल्ली-NCR समेत देश के दूसरे हिस्सों में कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. हाल के दिनों में डॉग बाइट्स के मामलों को देखते हुए MCD ने कहा है कि लोग अपने पालतू डॉग का तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन करवा लें. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो डॉग मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एजेंसी के मुताबिक MCD के पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम में पालतू डॉग्स का पंजीकरण जरूरी है. लेकिन लोग अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे आने से हिचक रहे हैं. MCD की ओर से कहा गया है कि दिल्ली नगर अधिनियम 1957 की धारा 399 के तहत सभी पालतू डॉग्स का नगर निगम में पंजीकरण करना अनिवार्य है. इस धारा के तहत पब्लिक प्लेस पर कुत्ते को पकड़ा जा सकता है. साथ ही अगर किसी ने पालतू डॉग का पंजीकरण नहीं करवाया है तो पालतू जानवर के मालिक पर जुर्माना लगाने और यहां तक कि FIR कराने का भी प्रावधान है.
क्या है रजिस्ट्रेशन का मकसद
MCD ने कहा है कि हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अपने पालतू डॉग का जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं. अन्यथा अधिनियम के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है. बयान में कहा गया है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पालतू डॉग्स के मालिकों का डाटाबेस तैयार करना है. पालतू जानवरों के मालिकों की सुविधा के लिए MCD डॉग के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.
रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
MCD की ओर से ये भी बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को कौन से डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे. एमसीडी की ओर से बताया गया है कि पालतू डॉग मालिकों को एंटी रेबीज वैक्सीन का सर्टिफिकेट, अपने डॉग की एक फोटो, मूल निवासी प्रमाण पत्र और मालिक की पहचान के लिए ID की जरूरत होगी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







