
'दिल्ली में पानी के बिलों का बनेगा नया सिस्टम', प्रवेश वर्मा बोले- नई व्यवस्था बिना कनेक्शन नहीं कटेगा
AajTak
जलमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया. सत्ता में आने पर पानी के बिल माफ करने का वादा किया गया था, लेकिन बीजेपी सरकार आने पर जनता को लाखों के बिल भरने के लिए डराया गया.
दिल्ली में पानी संकट और फर्जी बिलों पर चर्चा के दौरान विधानसभा में जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बयान दिए. इसके साथ ही दिल्ली में पानी की किल्लत पर जवाब देते हुए प्रवेश वर्मा ने पिछली सरकार के काम पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल तक सत्ता में रहने के दौरान, पिछली केजरीवाल सरकार ने लाखों के फर्जी पानी के बिल भेजकर जनता को डराने और धमकाने का काम किया. इतना ही नहीं, 100 गज और 25 गज के मकानों में भी लाखों रुपये के बिल पहुंचना आम बात बन गई थी.
जलमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया. सत्ता में आने पर पानी के बिल माफ करने का वादा किया गया था, लेकिन बीजेपी सरकार आने पर जनता को लाखों के बिल भरने के लिए डराया गया.
उन्होंने कहा कि फर्जी बिलों की समस्या के समाधन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा हो चुकी है. जल्द ही जनता को राहत मिलेगी. सर्विस चार्ज, पेनाल्टी और ब्याज से संबंधित समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा, तब तक किसी का पानी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा.
प्रवेश वर्मा ने कहा कि मीटर रीडर की धांधली पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. गलत रीडिंग डालकर अधिक बिल बनाने की शिकायतों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. जनता से अपील की गई है कि वे सेटलमेंट में न जाएं, बल्कि शिकायत करें. उन्होंने कहा कि फर्जी बिलिंग और खराब मीटर की समस्या के निदान के लिए सभी खराब मीटर बदले जाएंगे और जांच कराई जाएगी. अच्छे और सही मीटर लगाए जाएंगे, ताकि फर्जी बिलिंग रुके.
जलमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पानी संकट के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी. लोगों को पर्याप्त और साफ पानी उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य रहेगा. जल्द ही फर्जी बिलों से राहत देने की बड़ी खुशखबरी भी दी जाएगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








