
दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड्स शुरू... जानें कहां और कैसे उठा सकेंगे लुत्फ
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है. DDA का मानना है कि यह एडवेंचर ऐक्टिविटी युवाओं, परिवारों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित होगी.
दिल्ली अब रोमांच और एडवेंचर गतिविधियों के मामले में भी नई पहचान बनाने जा रही है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने राजधानी में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड्स की शुरुआत की है, जिसकी सफल ट्रायल उड़ान शुक्रवार को बांसेरा पार्क, यमुना नदी किनारे पूरी की गई.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है. उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली को अधिक जीवंत, आकर्षक और आधुनिक रिक्रिएशनल सुविधाओं से लैस शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
एलजी ने बताया कि हॉट एयर बैलून राइड्स को एक क्वालिफाइड और प्रोफेशनल ऑपरेटर संचालित करेगा, जिसमें सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को अब अपने ही शहर में एडवेंचर का नया अनुभव मिलेगा, जिसके लिए पहले लोगों को अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था.
अन्य जगहों पर भी होगी शुरू
आम जनता के लिए हॉट एयर बैलून राइड्स इस शनिवार से बांसेरा पार्क में उपलब्ध होंगी. इसके बाद जल्द ही ये सेवाएं असीता रिवरफ्रंट, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी शुरू की जाएंगी. यह पहल न केवल दिल्ली के पर्यटन और मनोरंजन क्षेत्रों को बढ़ावा देगी, बल्कि यमुना रिवरफ्रंट को भी आकर्षण का नया केंद्र बनाएगी. DDA का मानना है कि यह एडवेंचर ऐक्टिविटी युवाओं, परिवारों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित होगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









