
दिल्ली में पत्नी और बच्चों के सामने कर युवक की कर दी हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
राजधानी दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पत्नी और बेटे के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है.
राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पत्नी और बच्चों के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई. इस वारदात को 6 लड़कों ने घर में घुसकर अंजाम दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है. वहीं दो की तलाश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात दिल्ली के सरिता विहार इलाके की है. पुलिस का कहना है कि कल रात करीब 9:45 बजे घटना का पता चला. अली बिहार के गली नंबर 9 में 5-6 लड़के बाइक पर आए और अरविंद मंडल नाम के युवक के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
अरविंद अपने बेटे को लेकर स्कूल से लौटा था. जैसे ही वह काली मंदिर रोड पर पहुंचा तो मनोज हलदर नाम के व्यक्ति से बाइक की पार्किंग को लेकर बहस हो गई. उस समय मामला जैसे तैसे शांत हो गया और अरविंद घर पहुंच गया. मनोज के साथ अरविंद का कोई पहले का मामला चल रहा था, जिसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका था.
बाइक से पहुंचे थे आरोपी, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस का कहना है कि रात 9:30 बजे 5-6 लड़के बाइक से अरविंद के घर पर पहुंचे और घर में घुसकर अरविंद और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया. इस दौरान अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है. दो आरोपी अभी फरार हैं. सभी आरोपी प्रियंका कैंप के रहने वाले हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








