
दिल्ली में पत्थरों से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
AajTak
दिल्ली में रविवार रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी. 25 साल के एक लड़के को तीन युवकों ने पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है.
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार रात हुई इस वारदात में तीन आरोपियों ने युवक को पत्थरों से कुचलकर मार डाला. एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है. पकड़े गए आरोपियों के नाम मनीष उर्फ बाबू (22) और सुमित (23) है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है. मनीष कुमार अपने जानकार संतोष कुमार श्रीवास्तव (40) के साथ समयपुर बादली इलाके में बाबू नामक व्यक्ति से मिलने गया था. उसने कुछ दिन पहले उसे मारने की धमकी दी थी. दोनों एक अंडरपास के पास मिले. दोनों के बीच पहले बहस हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान बाबू के साथ सुमित और उसका दोस्त मिल गए.
इन तीनों ने पत्थर उठाकर मनीष और संतोष पर जानलेवा हमला कर दिया. कई बार सिर पर चोट लगने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई. उसका दोस्त संतोष भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. जब संतोष को होश आया, तो उसने देखा कि मनीष खून से लथपथ पड़ा है. उसकी सांसें थम चुकी हैं. उसने तुरंत मदद के लिए लोगों को आवाज दी. पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया.
वहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसमें तीनों हमलावर घटनास्थल के आसपास दिखे. पूछताछ में पकड़े गए दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने हत्या में शामिल होने की बात मान ली है. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने उनके पास से एक स्कूटर, एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर बरामद किए हैं.
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मुख्य आरोपी बाबू पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रहा है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बाबू और मनीष के बीच दुश्मनी किस वजह से थी. संतोष कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. फिलहाल दो आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और तीसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







