
दिल्ली में नाबालिग से छेड़छाड़: कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा, 30 हजार रुपए का जुर्माना
AajTak
दिल्ली की एक अदालत ने नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाले एक शख्स को एक साल जेल और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिए गए इस व्यक्ति के घिनौने कृत्य पर अदालत ने कहा कि छेड़छाड़ महिला के सम्मान और जीने के अधिकार का उल्लंघन है.
दिल्ली में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और अश्लील हरकत के मामले में एक अदालत ने 28 वर्षीय शख्स को एक साल की कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए पीड़िता को एक लाख रुपए मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया है. अदालत ने पीड़िता की मानसिक पीड़ा और भावनात्मक आघात को देखते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी भी की है.
जानकारी के मुताबिक, ये शर्मनाक घटना फरवरी 2020 की है. 28 वर्षीय नाई ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया, अश्लील इशारे किए और जबरन उसका मोबाइल नंबर हासिल किया. इसके बाद उसने पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश भी की. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीति सूरी मिश्रा की अदालत ने इस कृत्य को पीड़िता की मासूमियत पर हमला और उसके सम्मान के साथ जीने के अधिकार का हनन करार दिया.
9 सितंबर को सुनाए गए फैसले में अदालत ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोपी को दोषी ठहराया. इस सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक योगिता कौशिक दहिया ने कहा, "यह एक घृणित और निंदनीय कृत्य है, जिसने नाबालिग लड़की को न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से गहरी ठेस पहुंचाई." उन्होंने अदालत से किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने की अपील की थी.
अदालत ने अपने आदेश में सख्त लहजे में कहा कि इस घटना ने मासूम बच्ची के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है. ऐसे अपराधियों की वजह से बच्चों का अकेले बाहर निकलना असुरक्षित हो गया है. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की अश्लील हरकतें न केवल महिला सुरक्षा के खिलाफ हैं, बल्कि समाज की नैतिकता को भी चुनौती देती हैं. ऐसे में किसी भी तरह की नरमी का सवाल ही नहीं है.
न्यायाधीश नीति सूरी मिश्रा ने अपने फैसले में जोर देकर कहा, "छेड़छाड़ सिर्फ एक महिला के सम्मान का उल्लंघन नहीं, बल्कि उसके मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है. ऐसे अपराधी यह समझने में नाकाम रहते हैं कि उनकी हरकतें एक बच्ची के मन पर कितनी गहरी और स्थायी चोट पहुंचा सकती हैं." यह फैसला साफ संदेश देता है कि अब अदालतें महिलाओं के खिलाफ होने वाली किसी भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








