
दिल्ली में नहीं उड़ेंगे ड्रोन, पैराग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून..., जी-20 समिट के चलते इन चीजों पर पाबंदी
AajTak
G-20 शिखर सम्मेलन से पहले, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये आदेश दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने जारी किया.
देश की राजधानी नई दिल्ली में जी20 समिट होने जा रहा है. 08 से 10 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए पूरी दिल्ली लगभग बंद रहेगी. दिल्ली सरकार ने 08, 09 और 10 तारीख को स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. नई दिल्ली जिले में स्थित दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान दुकानों या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मियों को दिहाड़ी देनी होगी. वहीं, दिल्ली में ड्रोन, पैराग्लाइडर्स, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून, रिमोट से चलने वाले छोटे एयरक्राफ्ट्स पर भी जी-20 मीटिंग के दौरान इन चीजों पर पाबंदी होगी.
पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसी चीजों पर पाबंदी
अधिकारियों ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये आदेश दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने जारी किया.
उड़ाया तो भरना होगा दंड
खबर है कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी " हवाई प्लेटफार्म" के उपयोग से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. इसलिए, शहर के पुलिस प्रमुख ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अधिकार क्षेत्र में ऐसे हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसा करना भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा.
15 दिन की पाबंदी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









