
दिल्ली में दो दिन होगी पानी की किल्लत, इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई
AajTak
22 और 23 फरवरी को दिल्ली के मादीपुर, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, 748 शिवाजी एनक्लेव, अशोक विहार में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. लिहाजा लोग पानी स्टोर कर लें. कारण ये है कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (Booster Pumping Station) की सफाई होगी.
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 22 और 23 फरवरी को दिल्ली के मादीपुर, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, 748 शिवाजी एनक्लेव, अशोक विहार में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. लिहाजा लोग पानी स्टोर कर लें. कारण ये है कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (Booster Pumping Station) की सफाई होगी. इसके अलावा कुछ इलाके और हैं जिनमें 22 और 23 फरवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है. हालांकि बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर टैंकर मुहैय्या करवाया जाएगा.
17 और 18 फरवरी को ये इलाके थे प्रभावित
17 और 18 फरवरी को अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई ही कारण रहा जब बाबा फरीद पुरी ईस्ट पटेल नगर, पश्चिमी पटेल नगर, और कुछ अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी. हालांकि उस समय भी लोगों को टैंकर मुहैय्या करवाए गए थे.
दिल्ली के विवेकानंद कैंप में करीब 780 झुग्गियो में 4 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं, जो कि दिल्ली कैंट विधानसभा श्रेत्र में आता है. यहां पानी की पाइपलाइन 15 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं लेकिन अक्सर इन इलाकों में पानी की मारामारी लगी रहती है.
बता दें कि बीते 12 और 13 जनवरी को भी पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही थी. जिससे लाखों लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इसके संबंध में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बयान भी जारी किया गया था. जिसमें लोगों से असुविधा से बचने के लिए पानी स्टोर करके रखने के लिए कहा गया था. दरअसल, हैदरपुर जल शोधन संयंत्रमें नई पाइपलाइनों को आपस में जोड़ने के काम किया जा रहा था जिसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









