
दिल्ली में दिवाली की रात बनी हादसों की रात, फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल
AajTak
दिल्ली में दिवाली की रात आग लगने की घटनाएं सामने आईं. ये कॉल 31 अक्टूबर से लेकर अब तक के बताए जा रहे हैं. यानी ये आंकड़ा 24 घंटे का है. फायर ब्रिगेड दफ्तर में आग लगने की 318 कॉल आईं हैं.
दिवाली की रात दिल्ली के लोगों के लिए हादसे की रात साबित हुई. 31 अक्टूबर को दिल्ली के फायर ब्रिगेड दफ्तर में आग लगने की 318 कॉल आईं. ये कॉल 31 अक्टूबर से लेकर अब तक के बताए जा रहे हैं. यानी ये आंकड़ा 24 घंटे का है. दमकल के मुताबिक इन सभी कॉल्स को देखते हुए गाड़ियां भी भेजी गई थीं.
बताया जा रहा है कि द्वारका के छावला इलाके में पटाखे के साथ एक यात्री यात्रा कर रहा था, जब पटाखे में आग लग गई. इसके बाद पटाखे फूटने लगे, जिससे बस में आग भड़क गई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
नोएडा: फ्लैट छोड़कर भागे सोसाइटी के लोग
नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसाइटी की 17वीं मंजिल पर भी आग लग गई. यह घटना बिसरख पुलिस स्टेशन इलाके की है, जिसमें सोसाइटी के लोग फ्लैट छोड़ नीचे आ गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.
ये भी पढ़ें: आतिशबाजी ने बढ़ा दी सांसों की मुश्किलें, दिल्ली में AQI 400 के करीब
इंदिरापुरम में जूते की दुकान में लगी आग

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









