
दिल्ली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर! डिवाइडर से टकराने के बाद पैदल जा रहे लोगों पर गिरी... बुजुर्ग की मौत
AajTak
दिल्ली के गाजीपुर में एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पैदल जा रहे लोगों पर जा गिरी. जिससे एक बुजुर्ग की व्यक्ति मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
दिल्ली के गाजीपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पैदल जा रहे लोगों पर गिर गई. जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में भी जुट गई है.
मृतक की पहचान पैक कोरम अली के रूप में हुई है. वे पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे. स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे. जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के थे. सभी 22 से 25 साल के हैं. घटना सुबह 6 बजे हुई. बुजुर्ग सुबह गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'मैं जिंदा हूं', कार एक्सीडेंट के बाद कैसा है हाल? नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो डरावना मंजर...
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि मयूर विहार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर में टकराई. फिर फुटपाथ पर जा रहे 3-4 लोगों पर पलट गई. जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. सभी लोग गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो की स्पीड काफी तेज थी. जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में टकरा गई. इसके बाद पैदल जा रहे लोगों पर गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. एक बुजुर्ग व्यक्ति दब गया था. जिसे निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









