
दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने फिर बरपाया कहर, मोती नगर में बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला. यहां मोती नगर इलाके में शुक्रवार देर रात बेकाबू थार सवार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार की मौत हो गई.
दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला. यहां मोती नगर इलाके में शुक्रवार देर रात बेकाबू थार सवार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं, हादसे के बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
जानकारी अनुसार 40 वर्षीय बेचू लाल किसी काम से बाइक से जा रहे थे. जैसे ही वह मोती नगर इलाके में पहुंचे, वैसे ही तेज रफ्तार बेकाबू थार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे बेचू की मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गया. इस घटना से लोग दहशत में आ गए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के पॉश इलाके में तेज रफ्तार थार का कहर! पैदल जा रहे 2 लोगों को कुचला, सड़क पर घंटों पड़ी रही एक की लाश
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक थार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मृतक की पहचान 40 वर्षीय बेचू लाल के रूप में हुई है. फिलहाल बेचू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार चालक काफी स्पीड में था. आरोपी ने थार से नियंत्रण खो दिया था. टक्कर के बाद तुरंत ही बाइक सवार की मौत हो गई. आपको बता दें कि बीते दिनों भी मोती नगर के चाणक्यपुरी इलाके में एक थार सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया था. जिससे व्यक्ति की मौत हो गई थी.
यह हादसा जहां पर हुआ था, वहां से राष्ट्रपति भवन सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर है. टक्कर इतनी तेज थी कि थार कि आगे की पहिया निकल गई थी. जांच में पता चला था कि आरोपी ने थार अपने दोस्त से ली थी. साथ ही थार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








