
दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर, फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरी- Video
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक कार फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरी. जिससे रेलवे सेवा भी कुछ समय के लिए बाधित हुई.
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. रविवार सुबह मुकरबा चौक फ्लाईओवर के पास से तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और फ्लाईओवर से नीचे रेलवे ट्रैक पर जाकर गिरी. जिससे करीब 1 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से कार को रेलवे ट्रैक से हटाया.
फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार
पुलिस ने बताया कि थाना समयपुर बादली में मुकरबा चौक फ्लाईओवर से एक वाहन के रेलवे ट्रैक पर गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि मारुति सियाज़ नाम की एक कार हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के सामने रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक पर पलटी हुई थी.
यह भी पढ़ें: नोएडा में दर्दनाक हादसा... तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो भाइयों की गई जान
बाद में दुर्घटनास्थल से वाहन को हटाकर ट्रैक को साफ़ किया गया. घटना के बाद मौके पर चालक सचिन चौधरी भी मौजूद था. 35 वर्षीय सचिन चौधरी प्रताप विहार रेलवे कॉलोनी, गाजियाबाद में रहता है. उसके कंधे और चेहरे पर मामूली खरोंचें आई थीं.
ड्राइवर ने बताया कि वह पीरागढ़ी से गाजियाबाद आ रहा था. इसी बीच जब वह रेलवे ट्रैक के ऊपर बने फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रिंग रोड के किनारे फुटपाथ से टकरा गई. जिसके बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर पटरियों के पास घास वाली ढलान पर गिर गई और फिर रेलवे ट्रैक पर उल्टी हो गई. फिलहाल ड्राइवर का मेडिकल कराया जा रहा है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







