
दिल्ली में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के पास से 402 ग्राम हेरोइन जब्त की है. जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने एक महिला ड्रग तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करों के पास से 402 ग्राम हेरोइन जब्त की है. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2.5 करोड़ रुपये है. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को अधिकारियों ने दी. जिसके अनुसार यह कार्रवाई 7 और 8 दिसंबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
यह भी पढ़ें: भागने की कोशिश में 10वीं मंजिल से लटका ड्रग तस्करी का आरोपी, पुलिस ने बातों में उलझाकर बचाया
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी की और नरेला से 41 वर्षीय एक महिला को 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. महिला को इससे पहले 2023 में उसके पति के साथ इसी तरह के अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया था. हालांकि इस वक्त वह जमानत पर बाहर थी.
जिलानी का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
अधिकारी ने बताया कि तस्करी करने वाले उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक अन्य आरोपी जिलानी (30) को भी गिरफ्तार किया गया है. जिलानी को बवाना में 300 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ी मारिजुआना और अवैध शराब, ड्रग तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








