
दिल्ली में डिलिवरी ऐप चला रहे युवक को उठा ले गए पुलिसवाले, फेक OTP फ्रॉड नेटवर्क चलाने का आरोप लगाकर ठग लिए 19 लाख
AajTak
दिल्ली में तीन पुलिसवाले ऑनलाइन डिलिवरी ऐप चलाने वाले एक कॉलेज स्टूडेंट को उठाकर ले गए. उन्होंने युवक को फेक ओटीपी फ्रॉड नेटवर्क चलाने के आरोप में फंसाने की धमकी देकर उससे 19 लाख रुपये वसूल लिए. अब इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
दिल्ली में ऑनलाइन डिलिवरी पोर्टल चलाने वाले एक कॉलेज स्टूडेंट को पुलिस वाले उठाकर ले गए और फेक ओटीपी फ्रॉड नेटवर्क चलाने के आरोप में फंसाने की धमकी देकर उससे 19 लाख रुपये वसूल कर लिए. अब इस मामले में एक एसआई रैंक के अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है.
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बीते हफ्ते तीन पुलिसकर्मियों, सब-इंस्पेक्टर ब्रिजेश रेढू और हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और अनिल यादव के खिलाफ जबरन वसूली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये पुलिसकर्मी पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में साइबर पुलिस स्टेशन में तैनात थे. शिकायत के अनुसार, घटना पिछले साल मार्च में हुई थी, जब शिकायतकर्ता को उसकी ऑनलाइन डिलिवरी कंपनी द्वारा कथित तौर पर धोखाधड़ी के एक मामले के सिलसिले में हरि नगर के साइबर पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था.
पुलिसकर्मियों पर पीटने का भी आरोप
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने भाई और एक दोस्त के साथ पुलिस स्टेशन गया था जहां आरोपी पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें फर्जी ओटीपी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी. पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और शिकायतकर्ता की प्रेमिका की तस्वीर पर भी अभद्र टिप्पणियां कीं, जो उसके मोबाइल फोन में थी. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें करीब आधे घंटे तक पीटा.
पुलिसकर्मियों ने मांगे थे 25 लाख रुपये

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









