
दिल्ली में जाली इंटरनेशनल पासपोर्ट के रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
AajTak
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बड़े इंटरनेशनल पासपोर्ट और वीजा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड जाकिर सहित पांच को गिरफ्तार किया है. यह रैकेट नकली इंटरनेशनल पासपोर्ट और वीजा बनाने का काम करता था. इनके पास से काफी मात्रा में पासपोर्ट, वीजा रबड़ स्टांप, बायोपिक पेज और पासपोर्ट तैयार करने वाले मटेरियल बरामद किया गया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने एक बड़े इंटरनेशनल पासपोर्ट और वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बताया कि जाली पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने वाले गैंग के चार शातिर बदमाशों और एक पैसेंजर को गिरफ्तार किया है. गिरोह के मास्टरमाइंड की पहचान जाकिर के रूप में हुई है. जाकिर मराठी फिल्मों का फाइनेंसर है और वेब सीरीज भी बना रहा है.
इसके अलावा, इसका एक और साथी जमील पिक्चर वाला भी गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से काफी मात्रा में पासपोर्ट, वीजा रबड़ स्टैंप, बायोपिक पेज और पासपोर्ट तैयार करने वाला मटैरियल बरामद किया है.
डीसीपी एयरपोर्ट तनु शर्मा ने बताया कि जून से एयरपोर्ट की डीआईयू की टीम मामले का खुलासा करने में लगी थी. आखिरकार पुलिस इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाब हुई. अन्य गिरफ्तार आरोपियों में रवि, संजय और इमतियाज शामिल हैं. जाकिर को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार करके दिल्ली लाई है.
साल 2008 से एक्टिव है गैंग पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 325 जाली भारतीय पासपोर्ट, 3 विदेशी जाली पासपोर्ट, 1000 रबड़ स्टैंप, 175 वीजा, 77 बायोपिक पेज, 12 प्रिंटर, 75 पासपोर्ट जैकेट, 2 मशीन और फोटो पॉलीमर मशीन जब्त की गई है. ये गैंग शातिराना तरीके से साल 2008 से इस रैकेट को चला रहा है, जो अब तक 200 लोगों को फेक पासपोर्ट के जरिए विदेश भेज चुका है. रैकेट अब तक कई करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है.
ठगी करने वाला दंपति और एक अन्य गिरफ्तार इससे पहले भी विदेश में भेजने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा हुआ था. आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 15 जून को एक दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ये लोग विदेश भेजने के बहाने लोगों से ठगी करते थे. आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी तनु शर्मा के मुताबिक, यह गिरोह पोलैंड में स्थित अपने साथी की मदद से जाली वीजा की व्यवस्था करवाता था और फिर लोगों से पैसे ठगता था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 भारतीय पासपोर्ट, 11 डेबिट कार्ड, 06 मोबाइल फोन के साथ कुछ दस्तावेज भी बरामद किए.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









