
दिल्ली में जल संकट के बीच AAP-बीजेपी में जुबानी जंग तेज, आतिशी बोलीं- समाधान नहीं हुआ तो अनशन पर बैठेंगे
AajTak
दिल्ली में लोग लंबी-लंबी लाइनों में पानी लेने को लग रहे हैं. इस बीच मुद्दे पर राजनीति भी जारी है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. जहां एक तरफ बीजेपी जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार बीजेपी और हरियाणा सरकार पर आरोप मढ़ रही है.
दिल्ली में जल संकट बरकरार है. कई इलाकों के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं. आलम ये है कि टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. लोग लंबी-लंबी लाइनों में पानी लेने को लग रहे हैं. इस बीच मुद्दे पर राजनीति भी जारी है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. जहां एक तरफ बीजेपी जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार बीजेपी और हरियाणा सरकार पर आरोप मढ़ रही है. इस बीच दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर चेतावनी तक दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 21 जून से आमरण अनशन पर बैठेंगी.
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी. आतिशी ने कहा कि हरियाणा द्वारा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़े जाने के कारण दिल्ली जल संकट से जूझ रही है. उन्होंने कहा, "कल हरियाणा ने दिल्ली को 613 एमजीडी के मुकाबले 513 एमजीडी पानी छोड़ा. एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए है. इसका मतलब है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया."
मंत्री ने कहा कि लोग न केवल भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, बल्कि पानी की कमी से भी जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैंने जल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है. अगर दो दिनों के भीतर संकट का समाधान नहीं हुआ तो मैं 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाऊंगी." आतिशी ने कहा कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए हरियाणा सरकार को कई पत्र लिखे हैं.
दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली को हरियाणा से यमुना में 613 एमजीडी पानी मिलता है, लेकिन 18 जून को मात्र 513 एमजीडी पानी ही मिला. दिल्ली में इस 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख लोग प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि, लोग बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे है, दिल्लीवालों के कष्ट की हर सीमा पार हो चुकी है. उन्होंने कहा कि, 3 करोड़ की आबादी वाली दिल्ली को मात्र 1050 एमजीडी वही 3 करोड़ की आबादी वाले हरियाणा को 6500 एमजीडी पानी मिलता है.
उन्होंने कहा कि, हमनें हर संभव प्रयास किए लेकिन पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी हरियाणा दिल्ली को 100 एमजीडी पानी देने को तैयार नहीं है. ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाए वरना अब उन्हें मजबूरन अनिश्चितक़ालीन अनशन पर बैठना होगा. आतिशी ने कहा कि, "पानी की कमी से दिल्ली की जनता बहुत कष्ट से गुजर रही है; अब उनका कष्ट देखा नहीं जाता, जब तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिलेगा तब तक अनशन पर बैठी रहूंगी."
आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 एमजीडी है. इसमें से 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है. लेकिन कल 18 जून को हरियाणा से मात्र 513 एमजीडी पानी आया और दिल्ली को 100 एमजीडी कम पानी मिला. उन्होंने कहा कि, 1 एमजीडी पानी से 28,500 लोगों को पानी की आपूर्ति होती है. ऐसे में दिल्ली में जब हरियाणा से 100 एमजीडी पानी कम मिल रहा है, तो इससे 28 लाख लोग प्रभावित हो रहे है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








