
दिल्ली में छात्र ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर दे दी जान, पिता ने स्कूल पर लगाए ये गंभीर आरोप
AajTak
दिल्ली में एक 16 साल के छात्र ने स्कूल में मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर मेट्रो स्टेशन पर कूदकर आत्महत्या कर ली. छात्र के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने तीन टीचरों पर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाया है. घटना ने सामाजिक चिंताएं बढ़ा दी हैं और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











