
दिल्ली में घटिया हुई Excitel की सर्विस, कई जगहों पर कई दिनों से इंटरनेट ठप, स्पीड भी हो रही है स्लो
AajTak
Excitel Broadband Down: दिल्ली में Excitel ब्रॉडबैंड की सर्विस घटिया हो गई है. पिछले कुछ महीनों से लगातार लोग इसे लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं है. दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट शटडाउन है, लेकिन कंपनी कोई सल्यूशन नहीं दे रही है. X पर कई सैकड़ों लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं.
पिछले कुछ समय से दिल्ली में Excitel इंटरनेट की स्थिति काफ़ी ख़राब हुई है. घंटों तक इंटरनेट सर्विस बंद रहती है, लेकिन इस बार कई दिन तक लोगों को इंटरनेट सर्विस नहीं मिल पाई है. X पर कई लोग इंटरनेट ठप होने की शिकायत कर रहे हैं, जबकि कई लोग स्लो इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं.
100Mbps स्पीड वाले स्पीड में कई कस्टमर्स को 10Mbps तक की स्पीड मिल रही है. इतना ही नहीं, घंटों घंटों तक इंटरनेट सर्विस भी बंद रह रही है. आज दोपहर से दिल्ली के कई जगहों पर Excitel का इंटरनेट पूरी तरह से बंद है. यहां तक की कई लोगों के यहां दो दिन से इंटरनेट बंद है.
शिकायत करने पर ऐप में कई दिनों तक रिक्वेस्ट पेंडिंग रहता है. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर कई लोग लगातार Excitel की घटिया सर्विस को लेकर शिकायत करते हैं. शिकायत के बाद कुछ समय तक के लिए सर्विस ठीक होती है, लेकिन बाद में फिर से इंटरनेट में समस्या आने लगती है.
X (पहले Twitter) पर लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं. ट्वीट देख कर ऐसा लग रहा है कि लोग हफ़्तों से अपनी शिकायत को लेकर ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं है.
कुछ लोगों ने दो दिन से इंटरनेट ठप रहने की भी शिकायत की है. आज शनिवार की बात करें तो लगभग 4-5 घंटे से साउथ दिल्ली में कंपनी की इंटरनेट सर्विस ठप है. सपोर्ट में बात करने पर भी कोई सल्यूशन नहीं मिल पा रहा है.
कई ट्वीट ऐसे भी हैं जहां Excitel के कस्टमर्स ये कह रहे हैं कि उन्हें 3-4 महीने से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है. कंपनी जितना स्पीड का दावा करती है उनती स्पीड नहीं मिलती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










