
दिल्ली में गैंगस्टर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवानिया, काला जठेड़ी के ठिकानों पर रातभर छापे
AajTak
दिल्ली पुलिस ने छापेमारी से पहले जानकारी जुटाई थी. इसके बाद पूरी तैयारी के साथ बाहरी दिल्ली के इलाके, द्वारका के इलाके, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नरेला, कंझावला और संगम विहार जैसे इलाकों में दिल्ली पुलिस के द्वारा छापोमारी की गई.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लॉरेंश बिश्नोई सहित कई गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया है. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े गुर्गों के ठिकानों पर रात भर छापेमारी चली है. सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कौशल चौधरी गैंग, हिमांशु भाऊ गैंग, काला जठेड़ी, हाशिम बाबा, छेनू गैंग, गोगी गैंग, नीरज बवानिया, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े एक्टिव लोगों और वॉन्टेड बदमाशो के ठिकानों में छापेमारी हुई है. इस दौरान कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है और सभी पूछताछ चल रही है.
पुलिस ने छापेमारी से पहले जानकारी जुटाई थी. इसके बाद पूरी तैयारी के साथ बाहरी दिल्ली के इलाके, द्वारका के इलाके, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नरेला, कंझावला और संगम विहार जैसे इलाकों में दिल्ली पुलिस के द्वारा छापोमारी की गई. इस छापेमारी में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और जिले की स्पेशल स्टाफ और लोकल थाना की पुलिस शामिल थी.
लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे खड़ा किया गैंग?
इन दिनों लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. लॉरेंस की ओर से धमकी दी गई है कि सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करने वाले अपना हिसाब-किताब रखें. इसके बाद से पुलिस को शक है कि सलमान खान से करीबी के चलते ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई. ऐसा पहली बार नहीं है कि बिश्नोई गैंग ने हत्या की किसी वारदात को अंजाम दिया हो, इससे पहले भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की कराई गई थी. उसकी गैंग में देश और विदेशों में 700 से ज्यादा शूटर शामिल बताए जाते हैं. आखिर कॉलेज में पढ़ने वाला एक स्टूडेंट जरायम की दुनिया में दाखिल क्यों हुआ?
लॉरेंस बिश्नोई का जन्म पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था. उसके पिता हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल थे. हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़कर खेती शुरू की. लॉरेंस ने 12वीं तक की पढ़ाई अबोहर जिले से की, इसके बाद आगे की पढ़ाई चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से. यहां लॉरेंस को पॉलिटिक्स में दिलचस्पी हुई और वो स्टूडेंट पॉलिटिक्स में शामिल हुआ.
यह भी पढ़ें: 'तेरा मूसेवाला जैसे हाल बना देंगे', पिछले 2 वर्षों में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से कब-कब मिली धमकी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








