
दिल्ली में गांजा खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे, नहीं देने पर कर दिया मर्डर
AajTak
Delhi News: शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर गांजे के लिए 100 रुपये नहीं देना शख्स को भारी पड़ गया. दरअसल, नसीम अपने दोस्त तौकीर अंसारी के साथ गांजा खरीदने जा रहा था. इसी दौरान दो बदमाशों ने नसीम को रोककर उससे गांजा खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे. नहीं देने पर भूमा और लाल बाबू नामक बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी.
दिल्ली के शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर महज 100 रुपये के लिए बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर डाली. मृतक की पहचान नसीम आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान 36 साल के लाल बाबू के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे आरोपी भूमा की तलाश जारी है.
पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोमवार देर रात नसीम अपने दोस्त तौकीर अंसारी के साथ गांजा खरीदने जा रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने नसीम को रोककर उससे गांजा खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे. नहीं देने पर भूमा और लाल बाबू ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं.
डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात देर रात शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी. खबर मिलने के बाद पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. गला रेतने के बाद नसीम आलम को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. चूंकि एरिया दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन का था, इसलिए वहां की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.
लोकल पुलिस के अलावा मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने भी जांच शुरू की. पुलिस टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू की. सीसीटीवी खंगालने के अलावा हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की गई. हत्या के समय नसीम के साथ मौजूद उसके दोस्त तौकीर ने बताया कि वह नसीम के साथ गांजा खरीदने रेलवे ट्रैक पर जा रहा था. इस बीच रास्ते में लाल बाबू और भूमा उन्हें मिले.
एक ने पकड़ा, दूसरे ने चाकू से रेत डाला गला आरोपयों ने गांजा खरीदने के लिए नसीम से 100 रुपये मांगे. मना करने पर दोनों उसे पीटने लगे. इस बीच भूमा ने उसे पकड़ लिया. जबकि, लाल बाबू ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया.
आरोपी ने कबूली हत्या की बात तौकीर से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने रेलवे लाइन के साथ करीब दो घंटे पीछा करने के बाद आरोपी लाल बाबू को दबोच लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्याकांड की बात कबूल कर ली. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए. पुलिस इससे पूछताछ कर इसके दूसरे साथ भूमा की तलाश कर रही है. उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









