
दिल्ली में क्यों फेल हुई 'क्लाउड सीडिंग'? IIT कानपुर के साइंटिस्ट से जानिए, अब नहीं होगा ट्रायल
AajTak
क्लाउड सीडिंग जादू नहीं, विज्ञान है. बादलों में नमी के बिना यह सिर्फ आधी सफलता देती है. कई बार नहीं भी देती है. दिल्ली जैसे पॉल्यूशन वाले शहरों के लिए यह उम्मीद की किरण है. लेकिन असली समाधान नहीं है. वैज्ञानिक कहते हैं कि
दिल्ली की हवा हमेशा जहरीली रहती है, खासकर सर्दियों में. स्मॉग (धुंध और धुआं का मिश्रण) से लोग बीमार पड़ जाते हैं. इसे साफ करने के लिए वैज्ञानिक कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) की कोशिश कर रहे हैं. आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने हाल ही में बताया कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का पहला प्रयोग हुआ. लेकिन बारिश नहीं हुई. क्यों? क्योंकि बादलों में नमी बहुत कम थी – सिर्फ 15%.
फिर भी, यह प्रयोग सफल रहा, क्योंकि इससे प्रदूषण 6-10% कम हो गया. आइए, इस पूरी कहानी को हम वैज्ञानिक तथ्यों से समझते हैं कि कृत्रिम बारिश के लिए बादलों में नमी कैसे काम करती है. फिलहाल आईआईटी कानपुर की टीम ने अस्थाई तौर पर आज होने वाला अगला ट्रायल टाल दिया है. जब बादलों में नमी महसूस होगी तब फिर से क्लाउड सीडिंग का प्रोसेस कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अब भारत में बनेंगे रूसी यात्री विमान SJ-100, HAL और UAC के बीच उत्पादन का समझौता
क्लाउड सीडिंग में गीले बादल क्यों जरूरी हैं?
मान लीजिए, आकाश में बादल तैर रहे हैं. ये बादल पानी की बूंदों से बने होते हैं. लेकिन कभी-कभी ये बूंदें इतनी छोटी होती हैं कि वे नीचे नहीं गिर पातीं. बारिश नहीं होती. क्लाउड सीडिंग इसी समस्या को हल करती है. यह एक वैज्ञानिक तरीका है जिसमें हवाई जहाज या जमीन से बादलों में छोटे-छोटे कण डाले जाते हैं. ये कण बीज (सीड) की तरह काम करते हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







