
दिल्ली में कोरोना ही नहीं, पॉल्यूशन भी हो रहा बेकाबू, जानें कितनी खराब है राजधानी की हवा
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन दिल्ली में सिर्फ कोरोना ही नहीं, एयर पॉल्यूशन भी बेकाबू हो रहा है. डेटा बताता है कि दिल्ली की हवा फिर से बेहद खराब होती जा रही है.
राजधानी दिल्ली में इस वक्त दो चीजें बेकाबू हो रही हैं. पहला कोरोना और दूसरा एयर पॉल्यूशन. कोरोना के हालात तो सबको पता ही हैं, इसलिए अब पॉल्यूशन के हालात भी जान लेते हैं. इस साल अब तक पॉल्यूशन जितना बढ़ा है, उससे दिल्ली में रहने वालों की चिंता बढ़ सकती है. क्योंकि 2018 के बाद इस साल दिल्ली की हवा सबसे खराब है. पिछले डेढ़ महीने के पॉल्यूशन डेटा का एनालिसिस करने पर पता चलता है कि दिल्ली की हवा फिर खराब होती जा रही है. जबकि पिछले साल दिल्ली की हवा सबसे साफ थी. हालांकि, उसका कारण लॉकडाउन था. और जैसे ही लॉकडाउन में ढील मिली, वैसे ही पॉल्यूशन भी बढ़ता गया. दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) पर वायु प्रदूषण से जुड़ा डेटा मौजूद रहता है. हमने जब इस डेटा का एनालिसिस किया, तो दिल्ली की खराब हवा की तस्वीर साफ होने लगी. दरअसल, दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर यानी PM बढ़ता जा रहा है. हवा में जो छोटे-छोटे कण होते हैं, उन्हें PM कहा जाता है. ये अलग-अलग साइज के होते हैं. गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, इंडस्ट्री-फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं, पराली जलाने पर निकलने वाला धुआं और कोयले से निकलने वाला धुआं, इन सब में अलग-अलग साइज के PM मौजूद रहते हैं. प्रदूषण के लिए सबसे खतरनाक PM2.5 होता है, क्योंकि ये बहुत छोटे कण होते हैं और इनकी वजह से ही कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी रहता है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







