
दिल्ली में कोरोना ने डराया! डेली पॉजिटिविटी रेट में अचानक आया उछाल, 153 नए केस भी मिले
AajTak
दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट में अचानक उछाल देखने को मिला है. राष्ट्रीय राजधानी में 9.13 प्रतिशत सकारात्मकता दर हो गई है. बीते 24 घंटे में 153 नए मरीज भी मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी हो गया है.
दिल्ली में कोरोनावायरस ने एक बार फिर डरा दिया है. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर की संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. रविवार को कोरोना के 153 नए मामले सामने आए और डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.13 प्रतिशत हो गई है. इससे पहले शनिवार तक डेली पॉजिटिविटी रेट 4.98 प्रतिशत थी और 139 नए केस दर्ज किए गए थे.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा के मुताबिक, कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं. शुक्रवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 6.66 प्रतिशत था और 152 मरीज थे. गुरुवार को 117 केस आए थे और 4.95 प्रतिशत डेली पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड किया गया था. दिल्ली में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 5.08 प्रतिशत था और 84 कोरोनावायरस केस मिले थे. इसी तरह मंगलवार को 5.83 पॉजिटिविटी रेट था और 83 मामले दर्ज गए किए थे.
अक्टूबर के बाद तीन अंकों में मिल रहे कोरोना मरीज
दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में नए केसों की संख्या में गिरावट देखी गई थी. 16 जनवरी को कोई केस नहीं आया था. यहां पिछले अक्टूबर में तीन अंकों की संख्या में केस दर्ज किए गए थे. देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोरोना केसों की संख्या में वृद्धि देखी गई है.
दिल्ली में 39 मरीज अस्पतालों में भर्ती
फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी की COVID-19 टैली बढ़कर 20,08,732 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,524 है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शनिवार को 1,675 टेस्ट किए गए. कोरोना को लेकर 7,984 बेड रिजर्व हैं. अभी 39 मरीज अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं. जबकि 340 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या वर्तमान में 528 है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










