दिल्ली में कोरोना के 1100 से अधिक केस, महाराष्ट्र में Covid-19 से 9 मरीजों की मौत
AajTak
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के कुल 4827 टेस्ट किए गए और 677 मरीज ठीक हुए हैं. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल कोरोना के कुल 3347 सक्रिय मामले हैं. जिनमें से 1995 होम आइसोलेशन में हैं और 203 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं .
देशभर में कोरोना एक बार फिर विकराल रूप लेता जा रहा है. देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. वहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 3.65 फीसदी हो गई है. इस बीच बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में जहां 1100 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं तो वहीं महाराष्ट्र में भी इस संक्रमक बीमारी से 9 मरीजों की मौत हुई है.
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों को मुताबिक 12 अप्रैल को कोरोना के 1149 नए मामले दर्ज किए गए हैं. संक्रमण दर भी बढ़कर 23.8% हो गई है. इस दौरान 1 मरीज की मौत भी हुई है. हालांकि हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मौत का प्रारंभिक कारण कोरोना नहीं है.
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के कुल 4827 टेस्ट किए गए और 677 मरीज ठीक हुए हैं. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल कोरोना के कुल 3347 सक्रिय मामले हैं. जिनमें से 1995 होम आइसोलेशन में हैं और 203 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं .
महाराष्ट्र में 1115 केस आए सामने
वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटों में 1115 मामले सामने आए हैं, जबकि 9 मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 5421 एक्टिव केस हैं. मुंबई में इस दौरान कोरोना के कुल 320 केस मिले हैं. वहीं दो मरीजों की मौत भी हुई है. शहर में कुल एक्टिव केस की संख्या 1577 है.
एक्सपर्ट्स ने क्या बताया है?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









