
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 6430 केस
ABP News
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में आई कमी पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान से ये ही प्रार्थना है कि जल्द से जल्द कोरोना खत्म हो जाए.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में 6430 नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस की वजह से 337 लोगों की मौत हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में इलाज के बाद 11 हजार 592 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 66 हजार 295 है. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 13 लाख 87 हजार 411 हो गए हैं. वहीं इलाज के बाद अब तक 12 लाख 99 हजार 872 मरीज ठीक हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21 हजार 244 हो गया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











