
दिल्ली में कैसे बढ़ी कोरोना मरीजों की दवा की डिमांड, कैसे हुई फेबि फ्लू की कमी?
AajTak
फेबि फ्लू की सेल्फ लाइफ 3 से 6 महीने थी, और पहली वेव ख़त्म होने के बाद कंपनी ने प्रोडक्शन कम किया. हालांकि फेबि फ्लू की शॉर्टेज ख़त्म होने में 5 दिन लगेंगे.
दिल्ली में जहां एक तरफ कोरोना के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ मरीजों के लिए जरूरी दवाइयों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कई दवाएं ऐसी भी हैं जिनके मिलने में ख़ासा मुश्किलें भी आ रही हैं. इस मामले में ऑल इंडिया केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के सचिव प्रयांश गुप्ता ने आजतक से ख़ास बातचीत की. बातचीत में उन्होंने बताया कि आखिर दिल्ली में क्यों कोरोना मरीजों के लिए जरूरी दवाइयों की डिमांड बढ़ गयी है और कौन सी वो दवाएं हैं जिनका मिलना आसान नहीं है. प्रयांश बताते हैं कि फेबि फ्लू की सेल्फ लाइफ 3 से 6 महीने थी, और पहली वेव ख़त्म होने के बाद कंपनी ने प्रोडक्शन कम किया. हालांकि फेबि फ्लू की शॉर्टेज ख़त्म होने में 5 दिन लगेंगे. उन्होंने बताया कि हर डॉक्टर इस दवाई को कोरोना मरीज़ के लिए लिख रहा है. डॉक्टर की पर्ची, कोरोना रिपोर्ट दिखाने पर ही दवाई दे रहे हैं ताकि ब्लैक मार्केटिंग न हो. फ़िलहाल स्थिति 50% तक ठीक हुई है.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










