
दिल्ली में कल नहीं हो पाएंगे मेयर चुनाव? AAP ने कहा- पुरानी परंपरा तोड़ना चाहते हैं उपराज्यपाल
AajTak
दिल्ली में कल होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में मेयर का चुनाव होना है, लेकिन अब तक पीठासीन अधिकारी के नाम वाली फ़ाइल चुनी हुई सरकार को नहीं मिली है.
दिल्ली में कल होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में मेयर का चुनाव होना है, लेकिन अब तक पीठासीन अधिकारी के नाम वाली फ़ाइल चुनी हुई सरकार को नहीं मिली है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब केरला में मौजूद हैं. तय प्रक्रिया तो ये है कि जो मेयर आउट गोइंग होते हैं. वो पीठासीन अधिकारी होंगे. ये परंपरा रही है, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उपराज्यपाल इस पुरानी परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. जो फाइल मेरे पास आनी चाहिए थी फिर वहां से सीएम और उपराज्यपाल के पास जानी थी, लेकिन मेरे पास फाइल नहीं भेजी गई बल्कि इसे सीधे उपराज्यपाल को भेजा गया.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि दिल्ली मेयर का चुनाव कल होगा या नहीं क्योंकि अभी तक पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है. मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पीठासीन कार्यालय की नियुक्ति के बिना नहीं हो सकते हैं.
ECI ने कल शाम जारी की थी NOC
बता दें कि बुधवार शाम को ECI ने दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर NOC जारी कर दी थी. इससे ये स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में कल मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हो सकेंगे. इससे पहले चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. नियम के मुताबिक दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के चलते MCD को मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ECI की NOC लेना आवश्यक होता है.
मेयर चुनाव के लिए EC की परमिशन जरूरी क्यों?
26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है. इसके लिए नॉटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया था. उसके बाद निगम सचिव की तरफ से चुनाव आयोग को अनुमति के लिए पत्र भेजा था. साथ ही एक फाइल उपराज्यपाल को भी भेजी गई थी. सामान्य दिनों में निगम या मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में चुनाव आयोग का कोई रोल नहीं होता है, लेकिन चूंकि अभी लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है. इसलिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है. इसलिए मेयर चुनाव के लिए आयोग की परमिशन का इंतजार था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







