
दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें क्या है ताजा अपडेट?
ABP News
Delhi Weather Update: दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. 1 मार्च तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है, जिसका असर देखने को मिलेगा.
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. दिल्ली में अगर बुधवार (25 फरवरी) यानी आज के मौसम की बात करें तो यहां का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक जाने की उम्मीद है. इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. साथ ही 1 मार्च तक बारिश न होने की आशंका जताई जा रही है.
वहीं अगर राजधानी के वायू प्रदूषण सूचकांक (Delhi AQI Air Quality Index) की बात करें तो बुधवार (25 फरवरी) को यह गंभीर श्रेणी में है. दिल्ली का एक्यूआई 263 के करीब है. दिल्ली दुनिया के प्रदूषित शहरों में 80वें स्थान पर काबिज है.
दिल्ली में बुधवार (25 फरवरी) यानी आज सुबह से ही हल्की ठंड है लेकिन धूप नजर आ रही है. बारिश की संभावना कहीं से कहीं तक नहीं है. वहीं बात करें तो 80 प्रतिशत नमी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी. सबसे ज्यादा 2 बजे के करीब हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. मौसम के द्वारा इस बदलती करवट से साफ पता चल रहा है कि धीरे-धीरे अब राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार (25 फरवरी) के लिए न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. साथ ही दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












