
दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, भाई ने फंदे पर लटकते देखा शव
AajTak
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक महिला की हत्या उसके ही लिव-इन पार्टनर ने कर दी. वो अपने पति की मौत के बाद एक ऑटो ड्राइवर के साथ लिव-इन में रह रही थी. महिला के साथ उसका छोटा भाई भी रहता था, उसने ही उसके शव को फंदे से लटकते हुए देखा था.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 25 साल की एक महिला की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि इसकी सूचना शनिवार की रात करीब 11 बजे मिली. हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही क्लीयर हो पाएगा.
अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला को उसके भाई गोलू ने फांसी पर लटका हुआ देखा, जोकि उसके ही साथ रहता है. पुलिस के अनुसार, शव का निरीक्षण मुर्दाघर में किया गया, जहां कोई बाहरी चोट नहीं दिखाई दी, लेकिन उसके गले पर छोटे-छोटे निशान दिखाई दे रहे थे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला के पति की एक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी और पिछले चार महीने से वह अनार सिंह नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी, जो एक ऑटोरिक्शा चालक है. पुलिस ने कहा, "अनार सिंह पर महिला की हत्या करने का शक है. उसका छोटा भाई गोलू भी उसके साथ रहता था. गोलू ने उसे बाथरूम में लटकते देखा और अनार सिंह के साथ जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










