
दिल्ली में ऑक्सीजन के लिए मारामारी, रिफिलिंग प्लांट के बाहर कतार, कल से इंतजार कर रहे लोग
AajTak
इस वक्त हर दिन दिल्ली में कोरोना के हजारों केस आ रहे हैं, लोगों को बेड और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. सोमवार सुबह दिल्ली से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई जहां ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है.
देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त कोरोना की आंधी चल रही है. हर दिन दिल्ली में हजारों केस आ रहे हैं, तो वहीं लोगों को बेड और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. सोमवार सुबह दिल्ली से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई जहां ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है. दिल्ली के नारायणा ऑक्सीजन फिलिंग प्लांट पर लोगों की लंबी कतार हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे हैं. यहां अस्पतालों से एम्बुलेंस भी आई हुई हैं, जो ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने आई हैं.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










