
दिल्ली में एक और किन्नर की हत्या, राजौरी गार्डन की वारदात, 1 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी चौकसी के बीच अपराधियों ने एक और किन्नर की हत्या कर दी है. घटना राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र की है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक आरोपी को पकड़ा है. मृतक की शिनाख्त रघुबीर नगर के सी ब्लॉक निवासी साकिर हुसैन उर्फ बड़ा कालू उर्फ पिंकी के रूप में हुई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं. खुद को देश की सबसे स्मार्ट पुलिस बताने वाली दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, चौकसी बरती जा रही है फिर भी आपराधिक वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है. दिल्ली में एक और किन्नर की हत्या हो गई है. घटना राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के रघुबीर नगर सी-ब्लॉक की है.
जानकारी के मुताबिक राजौरी गार्डन थाने की पुलिस को खून से सनी एक लाश पड़े होने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर राजौरी गार्डन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. शव की शिनाख्त रघुबीर नगर के ब्लॉक सी निवासी साकिर हुसैन उर्फ बड़ा कालू उर्फ पिंकी के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि पिंकी के गले के ऊपर और दाहिने कान के पीछे धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. राजौरी गार्डन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में टेक्निकल और मैनुअल सर्विलांस के सहारे एक आरोपी को पकड़ लिया है. पकड़ा गया आरोपी सोनीपत के समीप लाल दरवाजा के कुछल सोसाइटी का निवासी 26 साल का कृष्ण बताया जा रहा है.
राजौरी गार्डन थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि हाल ही में 10 जनवरी को भी एक किन्नर की सनलाइट कॉलोनी में हत्या हुई थी. इस हत्या में किन्नर के बॉयफ्रेंड का नाम आया था. सनलाइट थाना क्षेत्र में अभिषेक तोमर उर्फ मीनल की हत्या हुई थी. आश्रम के रहने वाले अभिषेक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
किन्नर के दोस्त ने ही कर दी थी उसकी हत्या
इस मामले में पुलिस ने आजमगढ़ जिले के मेंहनगर निवासी 20 साल के सोनू कुमार और दिल्ली स्वरूपनगर के राजीव गांधी रोड निवासी 21 साल के हिमांशु कुमार को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उनके आवास से धर दबोचा था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हिमांशु कुमार मृतक मीनल का पुराना दोस्त था और वह आश्रम के हरिनगर स्थित उसके फ्लैट पर भी जाता रहता था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








