
दिल्ली में एक्टिव हुए शाह-नड्डा, दो घंटे में बदल गया फडणवीस का मन!
AajTak
जैसे ही फडणवीस ने सरकार में शामिल ना होने की बात की, दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए. नड्डा ने खुद फडणवीस से बात की और उन्हें डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी कर लिया.
महाराष्ट्र की राजनीति में नए सियासी मोड़ लगातार आ रहे हैं. पहले एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने वाले ऐलान ने हैरान किया तो बाद में देवेंद्र फडणवीस का सरकार में शामिल नहीं होना भी सभी को चौंका गया. लेकिन जैसे ही फडणवीस ने सरकार में शामिल ना होने की बात की, दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले तो सिर्फ इतना कहा कि फडणवीस ने बड़ा दिल दिखाया. लेकिन वे चाहते हैं कि वे सरकार में शामिल हों, डिप्टी सीएम का पद संभाले. उस समय नड्डा ने सिर्फ एक अपील की थी. लेकिन कुछ ही देर में जेपी नड्डा ने एक और ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल होने जा रहे हैं. वे डिप्टी सीएम बनने को राजी हो गए हैं. ऐसे में दिल्ली जैसे ही हरकत में आई, देवेंद्र फडणवीस को भी हाईकमान का सम्मान करना पड़ा.
जब फडणवीस बात मान गए, तब नड्डा ने एक और ट्वीट कर लिखा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया. श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है.
उन्होंने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फड़नवीस जी को बधाई. आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी. 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा. नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था. उद्धव ठाकरे ने CM पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










