
दिल्ली में इन तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, रेखा सरकार ने किया ऐलान
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घोषणा की कि पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला जाएगा, ताकि उनकी स्थानीय पहचान को स्पष्ट रूप से दर्शाया जा सके. यह घोषणा उन्होंने हैदरपुर गांव में 'श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा' के दौरान की. यह यात्रा 1962 के रेजांग ला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय पहचान को बढ़ावा देने के लिए पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे. प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नाम अब उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन होगा. प्रस्तावित पीतमपुरा नॉर्थ का नाम हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन किया जाएगा, जबकि वर्तमान पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन अब मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन कहलाएगा. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मैक्स हॉस्पिटल रोड चौड़ीकरण और अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है.
स्थानीय पहचान और सुविधा के लिए फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हैदरपुर गांव एक ऐसे विकसित होते दिल्ली का प्रतीक बन रहा है, जहां परंपरा का सम्मान किया जाता है और आधुनिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है. उन्होंने विस्तार से बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए और स्थानीय पहचान को ठीक से दर्शाने के लिए यह बदलाव किए जा रहे हैं.
इन स्टेशनों के नाम में होगा बदलाव. प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन (QU ब्लॉक): अब यह उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा.
प्रस्तावित पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन: इसका नया नाम हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन होगा.
वर्तमान पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन: इसे अब मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा.
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नाम बदलने से यात्रियों के लिए गंतव्य को समझना आसान हो जाएगा और यह क्षेत्र की स्थानीय विशिष्टता को भी उजागर करेगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







