
दिल्ली में इधर सर्दी का बढ़ा सितम, उधर प्रदूषण निकाल रहा दम, RK पुरम में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा AQI
AajTak
CPCB के अनुसार, दिल्ली की औसत स्थिति में सुधार आया है, लेकिन कई इलाकों में हवा अभी-भी खराब श्रेणी में बनी हुई है. CPCB के अनुसार, सुबह 6 बजे तक आनंद विहार का AQI 323, बवाना का 337 और आरके पुरम का 335 दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक हवा की गति कम रहने की चेतावनी दी है, जिससे प्रदूषण और बढ़ सकता है.
दिसंबर की शुरुआत होते ही दिल्ली पर सर्दी और प्रदूषण ने एक साथ हमला बोल दिया है. तापमान में भारी गिरावट के साथ हवा की रफ्तार कम होने से आसमान में फिर से धंधु की मोटी चादर छाई हुई है. आज सुबह RK पुरम लगातार दूसरे दिन दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 335 तक पहुंच गया.
CPCB के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI अभी ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में बना हुआ है. जिससे औसत स्थिति में सुधार आया है, लेकिन कई इलाकों में हवा अभी-भी खराब श्रेणी में बनी हुई है. CPCB के अनुसार, सुबह 6 बजे तक आनंद विहार का AQI 323, बवाना का 337 और आरके पुरम का 335 दर्ज किया गया.
प्रमुख इलाकों का AQI
आने वाले दिनों में बिगड़ सकती है स्थिति
दिल्ली का औसत AQI अभी ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में बना हुआ है. सर्दी बढ़ने और हवा रुकने से आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4-5 दिनों तक हवा की गति बहुत कम रहेगी, जिससे प्रदूषक तत्व हवा में फंसकर रह जाएंगे. पराली जलाने का प्रभाव भले ही कम हो गया हो, लेकिन वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और सर्दियों में जलने वाला कचरा अब प्रदूषण का मुख्य स्रोत बन रहा है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











