
दिल्ली में अचानक से क्यों बढ़े कोरोना के मामले, क्या है ये ट्रेंड? डॉक्टर से जानिए
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों के मन में सवाल है कि क्या राजधानी में कोरोना की एक और लहर आने वाली है. अब इस बारे में डॉक्टरों ने विस्तार से बताया है.
दिल्ली में कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ना शुरू हो गए हैं. पहले जो आंकड़ा 500-600 के बीच में चल रहा था, अब हजार पार कर गया है. ऐसे में लोगों के बीच चिंता है कि क्या दिल्ली में एक और लहर आने वाली है? क्या एक बार फिर दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जाएंगे?
अब इन बढ़ते मामलों के ट्रेंड के बीच एक्सपर्ट्स ने बड़ी बात बोली है. LNJP अस्पताल के एमडी डॉक्टर सुरेश कुमार बताते हैं कि दिल्ली में कोरोना मामले जरूर बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला नहीं बढ़ा है. 99% कोविड बेड अभी खाली चल रहे हैं. हमारे LNJP में भी सिर्फ सात मरीज एडमिट किए गए हैं. एक चार महीने का बच्चा ऑक्सीजन सपोर्ट पर है.
डॉक्टर सुरेश की माने तो इस समय उन बच्चों को कोरोना होने का ज्यादा खतरा है जिनके माता-पिता ने अभी तक कोविड की वैक्सीन नहीं लगवाई है. वे ये भी मानते हैं कि अभी तक 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन का टीका नहीं दिया गया है, ऐसे में उनके संक्रमित होने की संभावना ज्यादा है. अब बच्चों के बीच कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है, तो क्या स्कूलों को बंद कर देना चाहिए. इस बारे में डॉक्टर सुरेश साफ कहते हैं कि पिछले दो साल से स्कूल बंद ही चल रहे थे. ऐसे में अब फिर स्कूल बंद करने का कोई फायदा नहीं है. जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी चल रही है ,सिर्फ उन्हीं को अस्पताल में एडमिट होने की जरूरत है.
वहीं जब बढ़ते मामलों पर डॉक्टर एसके सरीन से बात की गई तो उन्होंने ओमिक्रॉन को ही इस तेजी के लिए जिम्मेदार माना. उन्होंने जानकारी दी कि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं. ILBS में जब जीनोम सीक्वेंसिंग की गई तो ओमिक्रॉन के ही आठ सबवैरिएंट मिले हैं. अब दिल्ली में किस वैरिएंट की वजह से मामले बढ़ रहे हैं, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.
दिल्ली के कोरोना मीटर की बात करें तो बुधवार को राजधानी में 1009 मामले सामने आए थे और एक शख्स की मौत भी हो गई.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











