
दिल्ली में अगले 2 दिन तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप
AajTak
हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बुधवार को भी शीतलहर जारी रही. स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के 12 में से 4 जिलों में भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी दी है.
उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप जारी है. कश्मीर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया और झारखंड के कांके में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी बढ़ गई है. दिल्ली में अगले 2 दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बुधवार को भी शीतलहर जारी रही. स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के 12 में से 4 जिलों में भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों के निचले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर ठंड से लेकर भीषण शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.वहीं चंबा और कांगड़ा में शनिवार तक शीतलहर चलने की येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में विजिबिलिटी रेंज
- हल्का कोहरा- 500-1000 मीटर
- मध्यम कोहरा- 200-500 मीटर
- घना कोहरा- 50-200 मीटर

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







