
दिल्ली: मुखर्जी नगर पहुंचे राहुल गांधी, UPSC एस्पिरेंट्स के बीच बैठकर इन मुद्दों पर की चर्चा
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं, मंगलवार शाम को राहुल गांधी पुरानी दिल्ली पहुंचे थे, जहां वह एक शरबत की दुकान पर रुके थे. इस दौरान वह दिल्ली के बंगाली मार्केट भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मटर चाट खाई. अब गुरुवार को वह मुखर्जी नगर पहुंचे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुखर्जी नगर पहुंचकर एसएससी और यूपीएससी के प्रतियोगी छात्र छात्राओं से बातचीत की. दरअसल, राहुल ने अचानक दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा भी मौजूद रहे.
राहुल गांधी ने मुखर्जी नगर में एसएससी और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं से ना सिर्फ बातचीत की, बल्कि उनसे कई सवाल भी पूछे. दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं, मंगलवार शाम को राहुल गांधी पुरानी दिल्ली पहुंचे थे, जहां वह एक शरबत की दुकान पर रुके थे. इस दौरान वह दिल्ली के बंगाली मार्केट भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मटर चाट खाई.
अब गुरुवार को अचानक राहुल गांधी शाम के वक्त मुखर्जी नगर इलाके में पहुंचे, जहां बत्रा सिनेमा के पास उन्होंने एसएससी और यूपीएससी के छात्र-छात्राओं से बातचीत की. उन्होंने जाना कि बच्चे किस तरीके से मेहनत करते हैं और पढ़ाई में उन्हें क्या कुछ दिक्कत आ रही हैं.
बच्चों से उन्होंने कई सवाल भी पूछे और उनके तैयारियों को लेकर भी उनसे बातचीत की. बच्चे आगे भविष्य में क्या करना चाहते हैं, देश में वह किस तरीके से बदलाव कर सकते हैं, इन सब मुद्दों पर भी चर्चा की गई. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्रा भी उत्सुक दिखाई दिए और उन्होंने भी राहुल गांधी से खुलकर सवाल जवाब किए.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









