
दिल्ली: मुखर्जी नगर की तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सभी 35 लड़कियों को सुरक्षित निकाला
AajTak
मुखर्जी नगर के एक पीजी में बुधवार शाम लगभग 7.47 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. यह आग मुखर्जी नगर के सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में लगी थी.
दिल्ली के कोचिंग हब माने जाने वाले मुखर्जी नगर के गर्ल्स पीजी (Girls PG) में बुधवार को आग लग गई. आग लगने के बाद कुछ लड़कियों के इमारत में ही फंसने की खबर थी. लेकिन फिलहाल सभी 35 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मुखर्जी नगर के एक पीजी में बुधवार शाम लगभग 7.47 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. यह आग मुखर्जी नगर के सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में लगी थी.
डीसीपी नॉर्थवेस्ट का कहना है कि आग लगने की वजह से पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है. घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि तीन से चार लड़कियों आग लगने की वजह से पैनिक हो गई थीं.
कहा जा रहा है कि पीजी में सीढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड में आग लग गई थी और यह आग इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैल गई थी. इमारत में सिर्फ एक ही सीढ़ी थी.
मुखर्जी नगर के पीजी में लगी आग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि मुखर्जी नगर इलाके के पीजी में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. जिला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालें. मैं लगातार इस पर नजर बनाए हुए हूं.
इस साल जून में भी लगी थी मुखर्जी नगर में आग

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








