
दिल्ली मुंडका अग्निकांड: आग से मची चीख-कार और खत्म हो गईं 27 जिंदगियां, जानिए 13 घंटों में कब क्या हुआ?
AajTak
मुंडका में सीसीटीवी की फैक्ट्री की पहली मंजिल में आग लगी. फिर आग की लपटों ने दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी जद में ले लिया. रात दो बजे तक कूलिंग का काम जारी रहा.
मुंडका में शुक्रवार की साम दिल दहला देने वाली घटना हुई. तीन मंजिला इमारत में आग लगने से 27 जिदगियां खत्म हो गईं. जबकि देर रात तक NDRF और दिल्ली फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू में जुटी रहीं. दोनों एजेंसियों ने कहा कि घटनास्थल पर लगातार आग को कंट्रोल करने और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. इमारत के अधिक गर्म होने के कारण ऑपेरशन में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
बता दें कि इस इमारत में सीसीटीवी का गोदाम था. यहां दोपहर एक बजे मीटिंग होनी थी. सामान्य रूप से काम चल रहा था. लेकिन रात 2 बजे तक यानी 13 घंटों में तस्वीर ही बदल गई. इमारत तबाह हो गई. कई जिंदगियां खत्म हो गईं. 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस तरह समझते हैं 13 घंटों में कब क्या हुआ?
1 बजेः दोपहर में इमारत की अन्य मंजिल पर सामान्य दिनचर्या की तरह काम हो रहा था. जबकि पहली मंजिल पर कम्पनी की विशेष मीटिंग थी
4.30 बजेः इमारत की पहली मंजिल से धुआं निकलना शुरू हुआ, चारों तरफ चीख पुकार, बचने के लिए बचाव की गुहार
4.45 बजेः पुलिस और दमकल को आग लगने की सूचना दी गई, आग की लपटें बाहर तक निकलीं. जानकारी मिलने के 5 से 10 मिनट में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई.
4.50 बजेः हादसे से बचने के लिए लोग रस्सी के सहारे पहली और दूसरी मंजिल से कूदने लगे. पुलिस ने कई लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करवाया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








