
दिल्ली: मां ने बच्ची को बांधकर धूप में लिटाया, कई देशों में है ये अपराध, भारत में क्या है सजा?
AajTak
दिल्ली में होमवर्क नहीं करने पर छोटी बच्ची के हाथ-पैर बांधकर धूप में लिटाने का आरोप एक मां पर लगा है. पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. भारत में बच्चों पर हिंसा करना या उनके साथ मारपीट करने पर कैद और जुर्माने की सजा का प्रावधान है.
राजधानी दिल्ली में एक मां अपनी बेटी को चुभती गर्मी में छत पर हाथ-पैर बांधकर इसलिए लिटा दिया, क्योंकि उसने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था. ये मामला खजूरी खास इलाके के तुकमीरपुर गली नंबर 2 का है. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई.
पुलिस की पूछताछ में बच्ची की मां ने बताया कि उसने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था, इसलिए हाथ-पैर बांधकर छत पर लेटा दिया था. मां का कहना है कि बच्ची को 5 से 7 मिनट की सजा दी गई थी और उसके बाद उसे नीचे लेकर आ गई थी.
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
मां को क्या सजा हो सकती है?
बच्चों और नाबालिगों को ऐसे हमलों या अपराध से बचाने के लिए जस्टिस जुवेनाइल एक्ट में सजा और जुर्माने का प्रावधान है.
एक्ट कहता है कि अगर कोई किसी बच्चे या नाबालिग के साथ मारपीट करता है, उसे बेवजह मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, उसका उत्पीड़न करता है, उस पर जानबूझकर हमला करता है तो उस व्यक्ति को तीन साल की कैद और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










