
दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मंत्री सत्येंद्र जैन की कोर्ट के बाहर तबीयत बिगड़ी, ले जाया गया अस्पताल
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. कोर्ट से बाहर निकलते वक्त वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि सत्येंद्र जैन ने Rouse Avenue कोर्ट मे जमानत याचिका लगाई है.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. कोर्ट से बाहर निकलते वक्त वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. दरअसल, गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन को Rouse Avenue कोर्ट में पेश किया था. इस दौरान ईडी की मांग पर कोर्ट ने पांच दिनों के लिए सत्येंद्र जैन की रिमांड को बढ़ा दिया है. वहीं, सत्येंद्र जैन ने Rouse Avenue कोर्ट मे जमानत याचिका लगाई है.
बता दें कि सत्येंद्र जैन को ED ने 30 मई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 9 जून तक के लिए ED की कस्टडी में भेज दिया गया था. हाल ही में ED ने सत्येंद्र जैन के करीबी के घर से 2.82 करोड़ रुपये कैश और काफी मात्रा में सोना बरामद किया था.
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीमें छापेमारी कर रही हैं. वहीं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ ही हवाला ऑपरेटर्स के ठिकानों पर भी ईडी छापेमारी कर रही है.
16 करोड़ रुपये से अधिक का शोधन
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कथित तौर पर 16 करोड़ रुपये से अधिक का शोधन किया है. उनके परिवार के साथ, जैन परिवार के दो अन्य लोग भी इस व्यापक साजिश का हिस्सा होने के चलते ईडी की जांच के दायरे में हैं.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन पर जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए अपनी दो बेटियों सहित अपने परिवार के सदस्यों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इंडिया टुडे टीवी द्वारा एक्सेस की गई जांच रिपोर्ट के अनुसार, सत्येंद्र जैन की पत्नी और दो बेटियों ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों से कारोबार की आड़ में करोड़ों रुपये प्राप्त किए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








