
दिल्ली: मकान मालिक की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी, फिर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने कत्ल करने के बाद लाश के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने वाले हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया. आरोपी मृतक के घर पर किरायेदार बनकर रह रहा था. लड़ाई के चलते मृतक ने आरोपी को घर से बाहर निकाल दिया था. इसी बात का आरोपी बदला लेना चाहता था.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कत्ल करने के बाद लाश के साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया. फिर मौके से फरार हो गया. पुलिस को इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 250 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा. दरअसल, आरोपी पंकज कुमार मृतक सुरेश के घर किरायेदार बनकर रह रहा था. किसी बात पर लड़ाई के चलते उसने मकान मालिक सुरेश की हत्या कर डाली. फिर वहां से फरार हो गया.
मामला मंगोलपुरी का है. पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. दरअसल, 10 अगस्त को मंगोलपुरी में पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि यहां एक घर की पहली मंजिल पर शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था. यह कत्ल सुरेश नाम के शख्स का किया गया था जो 799 मंगोलपुरी इलाके में रह रहा था.
मृतक सुरेश के बेटे जगदीश ने पुलिस को बताया कि 4 दिन पहले उसके पिता पंकज नाम के एक शख्स को घर लेकर आए और उसे अपने साथ अपने साथ रख लिया. लेकिन पंकज और सुरेश में लड़ाई होने लगी, जिसके बाद सुरेश ने पंकज को घर से निकाल दिया. फिर एक दिन बाद सुरेश की लाश घर पर पड़ी मिली.
पुलिस ने जांच शुरू की तो इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी हरियाणा में कहीं छुपा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम लगातार उसके पीछे लगी हुई थी. टीम को फिर पता चला कि वह फरीदाबाद आ गया है. लेकिन वो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था.
फिर पुलिस रोहतक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी. उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसे शराब का की लत लग गई. काम की तलाश में उसकी मुलाकात सुरेश से हुई और वह सुरेश के साथ रहने लगा. लेकिन एक दिन सुरेश ने उसे किसी बात पर अपशब्द कहे. फिर मारपीट करके घर से निकाल दिया. माफी मांगने पर सुरेश ने उसे दोबारा अपने साथ रख लिया.
फिर 9 अगस्त की रात को दोनों शराब पी रहे थे. कुछ देर बाद सुरेश सो गया तो उससे बदला लेने के लिए आरोपी ने घर में रखे हथौड़ी से सुरेश के सिर पर कई वार किए, जिससे सुरेश की मौत हो गई. इतना ही नहीं, उसने लाश के साथ सेल्फी ली और अपने फोन से लाश का वीडियो भी बनाया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









