
दिल्ली: मंगोलपुरी इलाके की फैक्ट्री में आग लगी, 26 दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया
AajTak
दिल्ली के मंगोलपुरी फेज-1 इलाके में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
दिल्ली के मंगोलपुरी फेज-1 इलाके में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, यहां खाने के तेल की फैक्ट्री में रात 3 बजे आग लगी थी. दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग से फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने का कारण पता किया जा रहा है. आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग का काम किया जा रहा है.
दिल्ली फायर सर्विस के अफसर एसके दुआ ने कहा कि आग मीडियम कैटेगिरी की थी. 26 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था. आग पर अब काबू पा लिया गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमने आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया.
दिल्ली में आग की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. 6 दिन पहले रोहिणी इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. दमकल विभाग ने आग में फंसे सात लोगों को रेस्क्यू किया था. हालांकि आग में झुलसने से एक शख्स की मौत हो गई. दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था. इसके अलावा, 12 जून को करोलबाग के गफ्फार मार्केट इलाके में भीषण आग लग गई थी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










