
दिल्ली ब्लास्ट में NIA एक्शन जारी, श्रीनगर से संदिग्ध आतंकी उमर का एक और सहयोगी अरेस्ट
AajTak
लाल किला कार बम धमाके की जांच में NIA ने आतंकी उमर उन नबी के करीबी सहयोगी जासिर बिलाल वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. जासिर ड्रोन में तकनीकी बदलाव और रॉकेट जैसी सिस्टम विकसित करने में शामिल था. NIA की विभिन्न राज्यों में छापेमारी जारी है और पूरे आतंकी नेटवर्क की साजिश का खुलासा करने में जुटी है.
दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक और बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने आतंकवादी उमर उन नबी के एक अहम साथी जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है.
जासिर कश्मीर के अनंतनाग जिले के क़ाज़ीगुंड का रहने वाला है और जांच में सामने आया है कि वह धमाके की साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. NIA के अनुसार, जासिर ने आतंकियों को तकनीकी सहायता प्रदान की थी. वह ड्रोन में बदलाव कर उन्हें हमलों के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट केस: 10 दिन के लिए NIA की हिरासत में भेजा गया आमिर राशिद, पूछताछ में खुलेंगे कई राज!
इसके साथ ही, वह रॉकेट जैसी तकनीक विकसित करने की कोशिश में भी शामिल था. यह काम धमाके से पहले लगातार जारी था, और इसी तकनीकी मदद के दम पर आतंकी नेटवर्क अपने हमलों को और घातक बनाने की तैयारी में था.
आतंकी उमर का बहुत करीबी है जासिर

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









