
दिल्ली ब्लास्ट में हुई 10 मौतें, 8 की हुई पहचान... क्या बाकी दो लाशें आतंकियों की हैं?
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट में आतंकियों के धमाके का शिकार हुए 8 व्यक्तियों की पहचान हो चुकी है. लेकिन दो डेड बॉडीज की हालत ऐसी है कि उसकी पहचान ही संभव नहीं है. इनमें से एक बॉडी का तो सिर ही नहीं है. अब पुलिस और जांच एजेंसियां इनकी पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा ले रही हैं.
दिल्ली धमाके में जान गंवाने वाले 10 में से 8 लोगों की शिनाख्त हो गई है. लेकिन दिल्ली पुलिस, एनआईए समेत अन्य एजेंसियों के सामने 2 अन्य बॉडी के पहचान की चुनौती है. ये बॉडी इस हालत में हैं जहां प्रचलित तौर तरीकों की मदद से इनकी पहचान स्थापित करना लगभग असंभव सा है. एक बॉडी ऐसी है जिसका सिर ही मौजूद नहीं है. जबकि 2 सिर्फ बॉडी पार्ट्स ही है. इनमें एक पेट का हिस्सा है और दूसरी कटी उंगलियां हैं.
इस आधार पर इन दो शवों की पहचान स्थापित करना असंभव सा है. जांच एजेंसियों के सामने अब DNA टेस्ट का ही विकल्प है. ताकि इन शवों की सही और वैज्ञानिक पहचान स्थापित की जा सके.
गौरतलब है कि जांच एजेंसियों ने इस ब्लास्ट के अहम किरदार डॉ उमर मोहम्मद की मां का डीएनए सैंपल लिया है ताकि इसका मिलान घटनास्थल पर मिले शव के टुकड़ों से किया जा सके. इससे ये भी सवाल उठता है कि क्या दिल्ली धमाके में आतंकी डॉ उमर मोहम्मद मारा गया है.
पहले ये दावा किया गया था कि धमाके के वक्त i20 में तीन लोग सवार थे. हालांकि अब सीसीटीवी की मदद से स्पष्ट हो गया है कि ब्लास्ट के दौरान कार में डॉ उमर मोहम्मद ही था और वही कार चला रहा था.
इस केस की एफआईआर के अनुसार विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि कार जमीन से कई फ़ीट ऊपर उछल गई और पुलिस चौकी की दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो गई. जांच एजेंसियों को कार में कुछ शवों के अंग भी मिले हैं.
इससे पुलिस के लिए पता कर पाना मुश्किल हो रहा है कि कार में बैठे शख्स की मौत हुई है, अथवा ब्लास्ट के बाद शव के टुकड़े उछलकर कार में पहुंचे हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








