
दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, LNJP अस्पताल में दो और लोगों ने तोड़ा दम
AajTak
नई दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान लुकमान और विनय पाठक के रूप में हुई. इससे पहले एक अन्य घायल बिलाल की पिछले गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी.
नई दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए जोरदार धमाके में मौत का आंकड़ा अब 15 पहुंच गया है. सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई. अस्पताल और पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. मारे गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय लुकमान और 50 वर्षीय विनय पाठक के रूप में हुई है. दोनों धमाके के समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पिछले कई दिनों से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे.
वहीं, एक अन्य घायल बिलाल ने पिछले गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. बिलाल की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई थी, लेकिन सोमवार को दो और मरीजों के नहीं बच पाने से आंकड़ा 15 तक पहुंच गया. धमाके में कई लोग घायल हुए थे जिनका इलाज अब भी जारी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.
दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों की संख्या हुई 15
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से दो और मौतों की सूचना मिली है. पुलिस ने कहा कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम जल्द किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि जांच की प्रक्रिया में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम भूमिका निभाएगी. 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए इस हाई इंटेंसिटी धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी.
लाल किले के पास 10 नवंबर हुआ था ब्लास्ट
घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और घायलों को अस्पताल ले जाया गया था. धमाके की जांच कई स्तरों पर चल रही है और पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है. मौजूदा स्थिति यह है कि घायलों का इलाज जारी है और पुलिस अस्पताल तथा अन्य जांच एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है. इस बीच, मृतकों की बढ़ती संख्या से प्रभावित परिवारों में गहरा दुख और चिंता का माहौल है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









