
दिल्ली ब्लास्ट में दो और MBBS डॉक्टर हिरासत में लिए गए, आतंकी उमर से थे करीबी संबंध
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में नूंह (मेवात) क्षेत्र एजेंसियों के रडार पर है, जहां अब तक पांच लोग- तीन डॉक्टर, एक खाद विक्रेता और एक इमाम- हिरासत में लिए जा चुके हैं. शुक्रवार रात फिरोजपुर झिरका से दो और डॉक्टर, डॉ. मुस्तकीम और मोहम्मद, पकड़े गए, जिनके आतंकवादी उमर से करीबी संबंध होने की बात सामने आई है.
दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद नूंह (मेवात) क्षेत्र जांच एजेंसियों के रडार पर है. पिछले कुछ दिनों में एक खाद विक्रेता सहित अब तक कुल पांच लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं, जिनमें तीन डॉक्टर शामिल हैं. इनके अलावा एक खाद विक्रेता और एक इमाम को भी हिरासत में लिया गया है. शुक्रवार देर रात फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीम ने दो और डॉक्टरों को हिरासत में लिया.
आतंकी उमर के करीबी थे दोनों डॉक्टर
हिरासत में लिए गए डॉक्टरों की पहचान सुनहेड़ा गांव निवासी डॉ. मुस्तकीम और अहमदबास निवासी मोहम्मद के रूप में हुई है. वहीं श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए विस्फोट के बाद फरीदाबाद पुलिस ने कई इलाकों में एक साथ सर्च अभियान शुरू किया है. फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में केमिकल गोदाम में जांच के लिए पुलिस पहुंची है.
सूत्रों के अनुसार डॉ. मुस्तकीम ने चीन से एमबीबीएस की डिग्री ली थी और अल फलाह यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहा था. उसकी इंटर्नशिप 2 नवंबर 2025 को ही खत्म हुई थी. मोहम्मद भी अल फलाह यूनिवर्सिटी से ही एमबीबीएस कर रहा था. दोनों के आतंकी उमर से नजदीकी संबंध थे.
नूंह से पकड़े गए कई डॉक्टर
उमर की गाड़ी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है. इससे पहले बुधवार-गुरुवार की रात भी नूंह से दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया था. साथ ही एक स्थानीय खाद विक्रेता को अमोनियम नाइट्रेट बेचने के शक में उठाया गया था. नूंह शहर से कई दिन पहले डॉक्टर रेहान को पकड़ा गया था. उसने भी अल फलाह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. फिलहाल वह तावडू शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









