
दिल्ली ब्लास्ट: फर्जी पते पर सिम, थाईलैंड यात्रा और मस्जिद, 'डॉ. शाहीन' पर बड़ा खुलासा
AajTak
फरीदाबाद जैश मॉड्यूल में गिरफ्तार की गई आरोपी डॉक्टर शाहीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि वह फर्जी पते पर लिए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी और अपनी पहचान और स्थाई पता लगातार छिपाती रही. शाहीन की ट्रैवल हिस्ट्री, यूपी कनेक्शन और उसके भाई परवेज की गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. UP ATS और इंटेलिजेंस टीमें उसके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं.
फरीदाबाद जैश मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन को लेकर जांच में नई-नई परतें खुल रही हैं. UP ATS और केंद्रीय एजेंसियों की पड़ताल में पता चला है कि शाहीन लंबे समय से फर्जी पते पर लिए गए सिम कार्ड का उपयोग कर रही थी, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल होता गया.
जांच अधिकारियों के अनुसार शाहीन ने साल 2023 में फरीदाबाद के धौज कस्बे की एक मस्जिद के पते पर सिम कार्ड लिया था, जो पूरी तरह फर्जी आधार पर जारी किया गया. यह वही सिम था जिसका वह सबसे अधिक इस्तेमाल करती थी. हैरानी की बात यह है कि सिम लेने के बावजूद वह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी, लेकिन स्थाई पता मस्जिद वाला ही दिया गया.
शाहीन फर्जी पते का करती थी इस्तेमाल
एजेंसियों के मुताबिक शाहीन लखनऊ में अपने पिता के घर को स्थाई पता नहीं लिखती थी. वह पूछताछ के दौरान भी यह पता देने से बचती रही. उसने दस्तावेजों में अपने भाई परवेज अंसारी के घर को स्थाई पता बताकर जांच को भ्रमित करने की कोशिश की. परवेज भी जांच के दायरे में है और ATS उसकी गतिविधियों का गहराई से विश्लेषण कर रही है.
जांच में शाहीन की ट्रैवल हिस्ट्री ने एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है. रिकॉर्ड के अनुसार 2013 में कानपुर की नौकरी छोड़ने के बाद शाहीन कुछ दिनों के लिए थाईलैंड गई थी, लेकिन वहां किससे मिली और किस उद्देश्य से गई, यह वह स्पष्ट नहीं कर पा रही. थाईलैंड का यह दौरा अब खुफिया एजेंसियों की सबसे अहम जांच कड़ी बन गया है, क्योंकि कई आतंकी मॉड्यूल दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय हैंडलर्स का इस्तेमाल करते रहे हैं.
दो महीने पहले आई थी लखनऊ

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









